शेयर मंथन में खोजें

झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल में सामान्य रहेगा मॉनसून - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में काफी सक्रीय रहेगा और यहाँ माध्यम से भारी वर्षा की उम्मीद है।

वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में सक्रिय मॉनसून की स्थिति के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में मॉनसून सामान्य रहेगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश, उत्तर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के केंद्रीय हिस्सों पर व्यापक रूप से सक्रीय रहा। इस बीच केरल, असम और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में मॉनसून सक्रीय रहा। मंगलवार को सुबह 8:30 बजे से पिछले 24 घंटों में कोलकाता में 107 मिमी बारिश दर्ज की गयी। इसके बाद बरेली में 103 मिमी, लखनऊ में 95 मिमी और फरसाटगंज में 75 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
देश भर में बने मॉनसून सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा कपूरथला, चंडीगढ़, गोरखपुर, भागलपुर, शांति निकेतन, डायमंड हार्बर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी से गुजर रही है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख