शेयर मंथन में खोजें

अगस्त के आखिर तक होगी अरुण जेटली (Arun Jaitley) की वापसी?

खबरों के अनुसार तीन महीने अनुपस्थित रहने के बाद अरुण जेटली (Arun Jaitley) अगस्त के आखिर तक फिर से वित्त मंत्री (Finance Minister) के रूप में कामकाज संभाल लेंगे।

अरुण जेटली की मई महीने में गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी हुई थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें तीन महीने आराम करने को कहा था। मध्य अगस्त तक यह अवधि पूरी हो जायेगी।
गौरतलब है कि अरुण जेटली की गैर-मौजूदगी में रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) को वित्त मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। हालाँकि सर्जरी के बाद आराम के दौरान भी जेटली सरकारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बात करते रहे हैं। साथ ही वे सोशल मीडिया (Social Media) पर भी काफी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को घेरने के अलावा जीएसटी (GST) दरों में कटौती सहित कई मुद्दों पर लिखा। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख