शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बने विश्व के 11वें सबसे धनी व्यक्ति

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) विश्व के 11वें सबसे धनी व्यक्ति बन गये हैं।

उनकी कुल संपत्ति 50 अरब डॉलर या करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये की आँकी गयी है। माना जा रहा है कि हाल के दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आयी बढ़त से मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में वृद्धि हुई है। आज भी रिलायंस के शेयर ने 1,231.50 रुपये का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ, जिससे कंपनी की कुल बाजार पूँजी 7.80 करोड़ रुपये की हो गयी। हाल ही में अलीबाबा ग्रुप (Alibaba Group) के संस्थापक जैक मा (Jack Ma) को पीछे छोड़ कर मुकेश अंबानी एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!