शेयर मंथन में खोजें

राजस्थान, मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राजस्थान, मध्य प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप में कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

वहीं विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में बारिश कम रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही दक्षिण-पूर्व राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण और गोवा, केरल, उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा गुजरात, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी हरियाणा में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर स्थित है। मॉनसून की अक्षीय रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से पूर्व केंद्रीय बंगाल की खाड़ी तक पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा होते हुए फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व राजस्थान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व अरब सागर और इससे सटे लक्षद्वीप पर देखा जा सकता है। तटीय आंध्र प्रदेश पर पश्चिम केंद्रीय बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र चिह्नित किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!