शेयर मंथन में खोजें

पश्चिमी हिमालय पर बारिश में वृद्धि होने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मॉनसून की अक्षीय रेखा की पश्चिमी भुजा के उत्तर की ओर बढ़ने से पश्चिमी हिमालय पर बारिश में वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तट और अरुणाचल प्रदेश की तलहटी के साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी के साथ मध्यम बारिश की उम्मीद है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिमी तट, केरल और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में शॉर्ट स्पेल या मेघ गर्जन की संभावना है। पश्चिम राजस्थान पर मुख्य रूप से सूखा मौसम प्रबल रहेगा। बाकी सभी जगह हल्की बारिश होगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी तट पर भारी बारिश हुई। उधर मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और केरल के कई स्थानों पर मध्यम बारिश देखी गयी। साथ ही पश्चिमी राजस्थान, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अलावा बाकी सभी जगहों हल्की बारिश हुई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होते हुये पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण गुजरात पर स्थित है। उत्तरी ओडिशा पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। दक्षिण आंध्र प्रदेश तट पर तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!