शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश बिहार और तटीय कर्नाटक में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद है।

साथ ही जम्मू-कश्मीर, उत्तरी पंजाब, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर तेलंगाना, विदर्भ, झारखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। इन क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और तटीय कर्नाटक के हिस्सों में काफी भारी बारिश हुई। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा के कुछ हिस्सों, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। कुछ स्थानों पर वर्षा भारी रही। वहीं कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही कच्छ, राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर ओडिशा से बंगाल की पूर्वी केंद्रीय खाड़ी तक जा रही है। उत्तरी-तटीय ओडिशा और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आस-पास के हिमाचल प्रदेश पर बना है। असम और आस-पास के क्षेत्र में एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख