शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई दर पहुँची 9 महीने के निचले स्तर पर

सस्ते खाद्य उत्पादों के कारण जुलाई में खुदरा महँगाई दर घट कर 4.17% रही, जो पिछले 9 महीनों में सबसे कम है।

इससे पहले जून में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महँगाई दर पाँच महीने के उच्च स्तर पर 4.92% थी, जबकि जुलाई 2017 में सीपीआई 2.36% रही थी। सरकारी आँकड़ों के अनुसार, दाल, सब्जियों और चीनी की कीमतों में गिरावट के चलते खाने-पीने के चीजों की महँगाई घट कर 1.37% रही, जो कि जून में 2.91% रही थी।
सब्जियों के दाम जून में 7.80% के मुकाबले जुलाई में (-)2.19%, फलों की कीमतें 10.13% से घट कर 6.98%, दालों की कीमतें (-)10.87% की तुलना में (-)8.91% और पान, तंबाकू तथा अन्य मादक वस्तुओं पर महँगाई दर 8.05% के मुकाबले 6.34% रह गयी।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महंगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख