शेयर मंथन में खोजें

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जतायी है।

वहीं उत्तर आंध्र प्रदेश, दक्षिण झारखंड, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गुजरात के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब के आस-पास के हिस्सों, विदर्भ, केरल और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हुई। वहीं कच्छ, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्य, ओडिशा, छत्तीसगढ़, शेष महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु और लक्षद्वीप द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी जम्मू-कश्मीर और इससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र स्थित है। कोंकण तट से तटीय केरल तक ऑफ-शोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। मॉनसून की अक्षीय रेखा राजस्थान, निम्न दबाव के क्षेत्र, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख