शेयर मंथन में खोजें

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में काफी भारी बारिश की उम्मीद जतायी है।

वहीं ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के एक दो स्थानों पर भी भारी बारिश की गतिविधि हो सकती है। उधर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और तेलंगाना पर काफी भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और कोंकण-गोवा के अलग-अलग स्थानों में भी मध्यम वर्षा की गतिविधि देखी गयी। वहीं पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर भारत की पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा अब अमृतसर, अंबाला, कानपुर, बादाण, डाल्टनगंज, जमशेदपुर, निम्न दबाव के क्षेत्र और बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी से जा रही है। एक निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और इससे सटे तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट पर बना है, जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा पर बना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जम्मू-कश्मीर पर है। इसके अलावा कोंकण तट से कर्नाटक तट तक कमजोर ऑफशोर ट्रफ जा रही है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख