शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस गिरा, एशियाई शेयर बाजारों में हरियाली

विभिन्न कंपनियों के कॉरपोरेट नतीजे जारी किये जाने से पहले उनके अनुमानों से प्रभावित अमेरिकी शेयर बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 25 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी, वहीं नैस्डैक में 8 अंकों की मजबूती रही। आज बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है।

अमेरिकी अर्थजगत में बड़ी कंपनियों के नतीजे आने का सिलसिला आरंभ होने से पहले ही निवेशकों की चिंता अमेरिकी शेयर बाजारों में सिर चढ़ कर बोल रही है। डॉव जोंस पिछले पाँच लगातार कारोबारी सत्रों में गिरावट दर्ज कर चुका है। एल्युमिनियम उत्पादक अल्कोआ ने न केवल खराब नतीजे पेश करने की बात कही है, बल्कि उत्पादन घटाने की भी घोषणा कर दी है। जानकारों का कहना है कि जनरल इलेक्ट्रिक से भी अच्छे नतीजे की उम्मीद करना बेमानी है। ऐसी बातों से निवेशक ये नतीजा निकालने लगे हैं कि दिसंबर में किये जा रहे उन दावों का कोई पुख्ता आधार नहीं था कि अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार हो रहा है। गौरतलब है कि 20 नवंबर 2008 को अपना निचला स्तर बनाने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार मजबूत होते दिखने लगे थे।

आज बुधवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख दिख रहा है। हैंग सेंग और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.5% से अधिक की बढ़त है। कॉस्पी, जकार्ता कंपोजिट, ताइवान वेटेड, निक्केई और शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान में हैं, लेकिन इनकी मजबूती 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 30-35 अंक ऊपर 2775-80 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!