शेयर मंथन में खोजें

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में जोरदार बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के हिस्सों में भारी से बहुत भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जतायी है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, शेष छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से मूसलाधार बारिश हुई। वहीं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, मणिपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और असम के कुछ स्थानों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। इसके अलावा मध्यप्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मध्य प्रदेश के उत्तर केंद्रीय हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पश्चिमी पंजाब से पूर्वी असम तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में से होते हुए फैली हुई है। ट्रफ रेखा की दूसरी शाखा बिहार से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्वी हिस्सों पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर स्थित है। असम पर चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र जारी है। दक्षिणी आंध्र तट से श्रीलंका तक एक ऑफशोर ट्रफ रेखा फैली हुई है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"