शेयर मंथन में खोजें

विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ के कुछ हिस्सों, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की उम्मीद जतायी है।

वहीं पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड के हिस्सों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश के बाकी हिस्सों, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। देश के बाकी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। उधर उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश रही। तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत, विदर्भ, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और तटीय आंध्र प्रदेश में हलकी से मध्यम बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड में जम्मू से पूर्व केंद्रीय खाड़ी से जा रही है। पूर्वी तट से श्रीलंका तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश और आस-पास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा पर है। पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण राजस्थान और गुजरात के आस-पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। उत्तरी जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख