शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जतायी है।

विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा के हिस्सों और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम और मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, उत्तर छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय के हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बाकी सभी जगहों में हल्की बारिश होगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, असम, मिजोरम और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, उत्तराखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर ओडिशा पर एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र है। मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी से जा रही है। दक्षिण राजस्थान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण गुजरात और आस-पास के क्षेत्र में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। रायलसीमा पर तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख