शेयर मंथन में खोजें

अगले 24 घंटों में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के हिस्सों में भारी बारिश देखी जायेगी।

वहीं पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों में मध्यम वर्षा जारी रहेगी। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान और रायलसीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ कर देश के शेष हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हुई। वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम तट, विदर्भ और तेलंगाना के साथ गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम बारिश देखी गयी। इस बीच मध्य जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पश्चिम राजस्थान और दक्षिण प्रायद्वीप को छोड़ कर देश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हुई। साथ ही मध्य भारत में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी के मध्य से गुजर रही है। गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और आस-पास के राजस्थान में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। गंगीय पश्चिम बंगाल से पूर्वी तट तक एक कमजोर ट्रफ रेखा जा रही है। वहीं पूर्वी असम में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख