शेयर मंथन में खोजें

ओडिशा, छ्त्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, विदर्भ और झारखंड में तेज बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर भीषण वर्षा भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ और मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश उत्तर प्रदेश के मध्य भागों, पूर्वी मध्य और गंगीय पश्चिम बंगाल में देखने को मिली। इन भागों में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बाकी भागों, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण तथा गोवा में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय पंजाब के दक्षिण-पश्चिम से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है और उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, बिहार, झारखंड तथा निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुज़र रही है। इसके अलावा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी हरियाणा पर बना हुआ है। साथ ही एक चक्रवाती सिस्टम पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसे सटे बिहार के ऊपर सक्रिय है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी उत्तर प्रदेश और इससे सटे मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। दक्षिणी राजस्थान और इसे सटे गुजरात के ऊपर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखायी दे रहा है। दक्षिण भारत में दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के ऊपर भी हवा में चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम से कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रक विकसित हो गयी है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!