शेयर मंथन में खोजें

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

हालाँकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। उधर गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर बिहार, ओडिशा के कुछ हिस्सों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा।
बीते 24 घंटों के दौरान मॉनसून का प्रदर्शन
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तर-पूर्वी राज्यों, उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में हल्की बारिश हुई।
देश भर में बने मॉनसून सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा दक्षिण-पश्चिम पंजाब से उत्तरी पंजाब, उत्तर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के जम्मू-कश्मीर पर है। दक्षिण हरियाणा और आस-पास के उत्तरी राजस्थान में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक से तमिलनाडु और कोमोरिन क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!