शेयर मंथन में खोजें

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सबसे अधिक बारिश होगी।

खासकर उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी। वहीं अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही मणिपुर, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादल छाये रहेंगे और गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अति भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी है। उत्तराखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी। उधर हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना के कुछ भागों, रायलसीमा, उत्तरी तमिलनाडु, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
मॉनसून की अक्षीय रेखा इस समय जम्मू-कश्मीर से नागालैंड तक बनी हुई है और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम होते हुए गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वी भारत में एक दक्षिण-पूर्वी ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से बंगाल की खाड़ी के मध्य पश्चिम तक सक्रिय है, जो झारखंड और ओडिशा होते हुए गुजर रही है। दक्षिण भारत में उत्तरी कर्नाटक से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन तक भी एक ट्रफ बनी हुई है। इसके अलावा कर्नाटक के तटों के पास अरब सागर के मध्य-पूर्वी क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हुआ है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!