शेयर मंथन में खोजें

10 महीनों के निचले स्तर पर पहुँची खुदरा महँगाई दर

सस्ते खाद्य उत्पादों के कारण अगस्त 2018 में खुदरा महँगाई दर घट कर 3.69% रह गयी, जो पिछले 10 महीनों में सबसे कम है।

सांख्यिकी मंत्रालय ने बुधवार को इस संबंध में आँकड़े जारी किये हैं। इससे पहले जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महँगाई दर 9 महीनों के निचले स्तर पर 4.17% थी, जबकि अगस्त 2017 में सीपीआई 3.28% रही थी। गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) खुदरा महँगाई पर नजर रखता है, जिसका मतलब है कि आरबीआई की नीति दरों के लिहाज से खुदरा महंगाई दर का आँकड़ा महत्वपूर्ण है।
जून और अगस्त में आरबीआई द्वारा द्वि-मासिक मौद्रिक नीति बैठकों में बेंचमार्क रेपो दर में 0.25% की बढ़ोतरी के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की दर में सुस्त हुई है। सीपीआई घटने का मुख्य कारण खाद्य उत्पादों की कीमतों में कमी बताया जा रहा है। जुलाई में 1.37% के मुकाबले खाद्य महंगाई दर अगस्त में 0.29% रह गयी।
जुलाई में सब्जियों के दाम (-)72.19% के मुकाबले अगस्त में (-)7%, दालों की कीमतें 8.9% से घट कर 7.76% और चीनी की कीमतों पर 5.81% की तुलना में (-)5.45% महँगाई दर रही गयी। हालाँकि ईंधन लागत 7.96% से बढ़ कर 8.47% रही। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख