शेयर मंथन में खोजें

सत्यम ने केपीएमजी और डेलॉयट को नियुक्त किया ऑडिटर

सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने केपीएमजी और डेलॉयट को ऑडिटर नियुक्त किया है। इससे पहले प्राइटवाटर हाउस कंपनी की ऑडिटर फर्म थी। यह जानकारी  बोर्ड के सदस्य दीपक पारिख ने दी है। गौरतलब है कि सत्यम कंप्यूटर के नये बोर्ड ने 12 जनवरी को हुई अपनी पहली बैठक में यह फैसला लिया गया था कि अगले 48 घंटों के भीतर नये स्वतंत्र ऑडिटर की नियुक्त कर दी जाएगी।

सत्यम कंप्यूटर के शेयर पर इस खबर का कोई सकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। बीएसई में 1.50 बजे कंपनी के शेयर भाव 5.4% की कमजोरी के साथ 29.55 रुपये पर है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!