शेयर मंथन में खोजें

खुदरा म‍हँगाई के बाद थोक महँगाई दर (WPI) में भी गिरावट

डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होते रुपये और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच जनता के लिए महँगाई के मोर्चे एक और राहत की खबर आयी है।

खुदरा म‍हँगाई दर के बाद मासिक आधार पर थोक महँगाई दर (WPI) में भी गिरावट दर्ज की गयी है। अगस्‍त 2018 में थोक महँगाई दर 4.53% रही, जो पिछले चार महीनों में सबसे कम है। जुलाई में यह 5.09% रही थी।
अगस्‍त में खाने-पीने की चीजों पर म‍हँगाई घटी है। महीने दर महीने आधार पर अगस्त में खाद्य थोक महँगाई दर -0.86% से घट कर -2.25% और ईंधन तथा ऊर्जा की थोक महँगाई दर 18.1% से गिर कर 17.73% रह गयी। हालाँकि विनिर्माण उत्पादों की थोक महँगाई दर 4.26% से बढ़ कर 4.43% पर पहुँच गयी।
वहीं थोक महँगाई दर सब्जियों पर -14.07% से घट कर -20.18% और अंडे-माँस पर 0.87% से गिर कर 0.59% फीसदी रही है। मगर मासिक आधार पर अगस्त में दालों की थोक महंगाई दर -17.03% से बढ़ कर -14.26% हो गयी। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख