शेयर मंथन में खोजें

उत्तर-पश्चिमी मैदानों में शुष्क मौसम की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना कम है।

मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। भारत के उत्तर-पश्चिमी मैदानों में शुष्क मौसम की उम्मीद है। साथ ही उत्तरी पंजाब में हल्की बारिश की गतिविधियाँ हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में एक-दो स्थानों में भारी वर्षा के साथ, हल्की से मध्यम बारिश हुई। जबकि आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी कोंकण और आस-पास के मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सूखा मौसम अनुभव किया गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ है। मॉनसून की अक्षीय रेखा हिमालय की तराई क्षेत्रों से गुजर रही है। बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस प्रणाली से असम और मणिपुर तक एक ट्फ रेखा गुजर रही है। उत्तरी तमिलनाडु में एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ऊपरी स्तर पर दक्षिण गुजरात पर एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। लक्षद्वीप और उत्तरी केरल तट के करीब एक चौथा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। पूर्व-केंद्रीय बंगाल की खाड़ी पर एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जो 18 सितंबर के आस-पास निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकता है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!