शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भारी बारिश की गतिविधि की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और द्वीपों पर भारी बारिश की गतिविधि की उम्मीद है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना है। कर्नाटक और केरल में हल्की बारिश होगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गयी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तर तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश हुई। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भी मध्यम बारिश हुई। केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश देखी गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी और आस-पास के क्षेत्रों के केंद्रीय हिस्सों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। अगले 24 घंटों में यह सिस्टम निम्न दबाव में तब्दील हो जायेगा और यही सिस्टम बाद में डिप्रेशन बन जायेगा। सौराष्ट्र और कच्छ पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में एक तीसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। इस प्रणाली से तटीय कर्नाटक होते हुए लक्षद्वीप तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!