शेयर मंथन में खोजें

उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।

साथ ही तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों और रायलसीमा के कुछ भागों में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं बिहार, झारखंड, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी कोंकण और गोवा, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मध्य भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में दिन का तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ सकता है।
देश में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान असम और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और आंतरिक तमिलनाडु में भी इसी तरह का मौसम देखा गया। हालाँकि बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह पर बारिश रिकॉर्ड की गयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्रों तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ रेखा सक्रिय हुई है। दक्षिणी महाराष्ट्र और गोवा तट से सटे अरब सागर पर भी हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर से श्रीलंका तक, एक अन्य ट्रफ रेखा चल रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा बिहार के पूर्वी भागों से पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!