शेयर मंथन में खोजें

उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में बढ़ेगी गर्मी - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान देश के उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भागों में दिन के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान है।

वहीं राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली में दिन गर्म बना रहेगा। हालाँकि उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत के राज्यों तक सुबह और रात में मौसम खुशनुमा रहेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित आस-पास के शहरों में भी मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
उधर नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आस-पास के भागों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश बनी रह सकती है। इसके अलावा दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा सहित दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
देश में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी गोवा सहित दक्षिणी महाराष्ट्र, सिक्किम, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गयी। इन भागों में एक-दो जगह भारी वर्षा भी हुई। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। विदर्भ, दक्षिणी तेलंगाना, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
तमिलनाडु के तटीय भागों पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा अरब सागर से केरल और तमिलनाडु होते हुए बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी भागों तक बनी हुई है। इसके अलावा एक अन्य ट्रफ रेखा तेलंगाना से दक्षिणी तमिलनाडु तक बनी हुई है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों तक भी बनी हुई है। गुजरात और इसके आसपास के भागों पर एक एंटी-साइक्लोन (हवाओं में बना विपरीत चक्रवाती क्षेत्र) बना हुआ है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!