शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी परिषद (GST Council) की 30वीं बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

शुक्रवार को जीएसटी परिषद (GST Council) की 30वीं बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में मंत्रियों का समूह (जीओएम) गठित किया जाने का निर्णय लिया गया, जो आपदा प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए अतिरिक्त धन जुटाने के लिए एक तंत्र तैयार करेगा। बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में सात मंत्रियों वाला यह जीओएम कुछ हफ्तों में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।
बता दें कि जीएसटी बैठक में आपदा सेस को लेकर कई राज्यों के वित्त मंत्रियों ने विरोध किया, जिनमें बिहार, ओडिशा और गुजरात शामिल हैं। इसके बाद बैठक में इसके लिए जीओएम का गठन किये पर निर्णय लिया गया।
जीएसटी परिषद की बैठक में राजस्व स्थिति और केरल पुनर्निर्माण पर चर्चा हुई। केरल के संबंध में वित्त मंत्री ने कहा कि नया जीओएम यह भी देखेगा कि एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत फंड) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत फंड) का तंत्र पर्याप्त है या कुछ और करने की जरूरत है। एनडीआरएफ का इस्तेमाल गृह मंत्रालय पर निर्भर करता है। हालाँकि परिषद की 30वीं बैठक में पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर कोई फैसला नहीं हुआ। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल में आयी उछाल के कारण इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने की माँग ने तूल पकड़ा है।
इसके अलावा जीएसटी से कर आय में हो रही गिरावट पर चर्चा हुई। जेटली ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में कर आय अनुमान से कहीं बेहतर रही। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख