शेयर मंथन में खोजें

आंतरिक तमिलनाडु और केरल में कुछ जगह पर भारी बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक तमिलनाडु और केरल में एक या दो जगहों पर भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अनुभव की जायेगी। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ समान्य वर्षा गतिविधि हो सकती है। गुजरात के दक्षिणी हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है।
देश में पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और असम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। सिक्किम में कुछ जगह पर भारी बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से लेकर बांग्लादेश के मध्य भागों तक जा रही है। इसके अलावा कोमोरिन क्षेत्र से उत्तरी केरल तक एक और ट्रफ रेखा बनी हुई है। पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 02 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख