शेयर मंथन में खोजें

देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में आयी गिरावट

28 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.26 अरब डॉलर घट कर 400.52 अरब डॉलर रह गया।

वहीं 21 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का फोरेक्स 1.3 अरब डॉलर बढ़ कर 401.79 अरब डॉलर हो गया था। आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के मुताबिक इस गिरावट का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का घटना है। एफसीए, जो कि फोरेक्स का सबसे बड़ा हिस्सा है, 1.16 अरब डॉलर घट कर 376.24 अरब डॉलर की रह गयी।
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार में भी गिरावट आयी, जो कि 7.07 करोड़ डॉलर गिर कर 20.34 अरब डॉलर पर आ गया। साथ ही विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 1.04 करोड़ डॉलर घट कर 1.47 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.46 करोड़ डॉलर घट कर 2.46 अरब डॉलर रह पर आ गयी। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!