शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उच्च स्तरों में बर्फबारी की संभावना है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कोंकण और गोवा, तटीय तमिलनाडु और उत्तराखंड में हल्की बारिश होगी। देश के पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। पश्चिम राजस्थान और गुजरात में गर्मी से कोई राहत नहीं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी देखने को मिली। लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, असम, जम्मू और कश्मीर में मध्यम बारिश हुई। रायलसीमा और तटीय तमिलनाडु में हल्की बारिश हुई। तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और मेघालय को छोड़ कर देश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास जम्मू-कश्मीर पर स्थित है। इसका प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आस-पास है। मध्य प्रदेश, विदर्भ और आस-पास के हिस्सों पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। बंगाल की पश्चिम-केंद्रीय खाड़ी पर एक डीप डिप्रेशन है और यह अगले 24 घंटों में एक चक्रवाती तूफान, तितली में तब्दील हो जायेगा। लक्षद्वीप में दक्षिण-मध्य अरब सागर से दक्षिण-पूर्व अरब सागर तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख