शेयर मंथन में खोजें

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हो सकती है भारी बारिश - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी ओडिशा पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।

साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, मिजोरम और त्रिपुरा में मध्यम से भारी बारिश होगी। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अनुभव की जायेगी। साथ ही जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक और केरल में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। हालाँकि आगामी घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश हुई। पूर्वी बिहार और केरल में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी। उधर झारखंड, पूर्वोत्तर राज्यों, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी बादल छाये रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखी गयी। पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आयी।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
ओडिशा पर 11 अक्टूबर को आया चक्रवाती तूफान तितली अब कमजोर हो गया है और एक डीप-डिप्रेशन के रूप में ओडिशा पर बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा दक्षिण बांग्लादेश से डीप-डिप्रेशन, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा होते हुए तमिलनाडु तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर बना हुआ है। उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ विद्यमान है। इसके अलावा एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र गुजरात पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख