शेयर मंथन में खोजें

केरल, कर्नाटक, और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

एक-दो स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है। बेंगलुरु में भी बारिश की संभावना है। दक्षिण कोंकण और गोवा तथा दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मुंबई में भी वर्षा की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर पर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम साफ हो जायेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई। करीपुर (केरल) में गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे की अवधि में 85 मिमी बारिश दर्ज की गयी, तिरुवनंतपुरम 59 मिमी और कोच्चि 37 मिमी बारिश हुई। तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा देखने को मिली।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
जम्मू-कश्मीर पर इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आस-पास के इलाकों में सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। केरल में एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र से एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम तक जा रही है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर भी है। साथ ही बांग्लादेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"