शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 7 सालों की सर्वाधिक साप्ताहिक गिरावट

12 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 5.14 अरब डॉलर घट कर 394.46 अरब डॉलर रह गया।

यह फोरेक्स में नवंबर 2011 के बाद आयी सबसे बड़ी गिरावट है। 18 नवंबर 2011 को समाप्त हुए हफ्ते में फोरेक्स में 5.71 अरब डॉलर की गिरावट आयी थी। जानकारों का मानना है कि फोरेक्स में मौजूदा गिरावट गिरते रुपये को सहारा देने के लिए आरबीआई (RBI) के आक्रामक इरादे को दर्शाता है।
इससे पहले 05 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का फोरेक्स 91.58 करोड़ डॉलर घट कर 399.60 अरब डॉलर रह गया था। वहीं 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के मुताबिक इस गिरावट का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का घटना है। एफसीए, जो कि फोरेक्स का सबसे बड़ा हिस्सा है, 5.23 अरब डॉलर घट कर 369.99 अरब डॉलर की रह गयी।
आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार देश के स्वर्ण भंडार में वृद्धि हुई, जो कि 7.14 करोड़ डॉलर बढ़ कर 20.52 अरब डॉलर पर पहुँच गया। साथ ही विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 64 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.47 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.07 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 2.47 अरब डॉलर पर पहुँच गयी। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख