शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अधिक रहने की आशंका - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीप पर वर्षा में कमी आयेगी, लेकिन दक्षिण-तटीय तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी।

वहीं पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश तट, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि उत्तर पश्चिमी मैदानों और मध्य भारत में शुष्क मौसम जारी रहने की उम्मीद है। इसके अलावा दिल्ली का मौसम दिन में गर्म और शुष्क रहेगा। साथ ही यहाँ पर सुबह के दौरान धुंध बनी रहेगी और प्रदूषण का स्तर अधिक रहने की आशंका है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल तट पर मध्यम बारिश हुई, जबकि एक-दो जगह पर भारी बारिश भी दर्ज की गयी। वहीं दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गयी। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी। पूर्वोत्तर भारत और गंगीय मैदानों में सुबह ठंडा मौसम रहा और साथ ही यहाँ पर धुंध देखी गयी। इसके विपरीत देश के सभी शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी जम्मू-कश्मीर में इस समय ऊपरी स्तर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। साथ ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और इसके साथ सटे मध्य पाकिस्तान पर सक्रिय है। वहीं उत्तरी अंडमान सागर पर बना निम्न दबाव के क्षेत्र की और चिह्नित होने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आस-पास के तमिलनाडु पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस प्रणाली से लक्षद्वीप तक जा रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिण-पूर्वी अरब सागर से दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख