शेयर मंथन में खोजें

लगातार छठे दिन गिरा डॉव जोंस, एशिया में गिरावट

अमेरिकी अर्थजगत में खराब आँकड़े आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में इन आँकड़ों की स्पष्ट प्रतिक्रिया देखने को मिली और डॉव जोंस में 248 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज गुरुवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी है।

 अमेरिका में कल जारी की गयी रिपोर्ट में कहा गया कि दिसंबर महीने में खुदरा बिक्री में 2.7% की कमजोरी आ गयी। दूसरी ओर डायचे बैंक ने कहा कि कारोबारी साल की चौथी तिमाही में उसे करीब 6.4 अरब डॉलर का घाटा हुआ है। वाणिज्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि बिक्री में आयी भारी गिरावट की वजह से कारोबारियों द्वारा उत्पादन में कटौती का सिलसिला जारी है और कम बिक्री से परेशान कारोबारियों ने पिछले तीन लगातार महीनों में अपने भंडारों को कम किया है। एक ओर खराब रिपोर्टों का का क्रम बरकरार है और दूसरी ओर कंपनियों के खराब नतीजों ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। ऐसी बातों से उन निवेशकों को भारी झटका लगा है, जो यह सोचने लगे थे कि अर्थव्यवस्था की हालत ठीक हो रही है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 0.50 डॉलर गिर कर 37.28 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।

आज गुरुवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। हैंग सेंग, कॉस्पी, ताइवान वेटेड और निक्केई में करीब 4-5% की गिरावट है। जकार्ता कंपोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.5% से अधिक कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में है, लेकिन इसकी गिरावट 1% से कम है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 105-110 अंक नीचे 2725-30 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख