शेयर मंथन में खोजें

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की उम्मीद है।

वहीं मराठवाड़ा, केरल, दक्षिण तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम के बीच बारिश होगी। साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और तटीय ओडिशा पर हल्की बारिश की उम्मीद है। गुजरात में अधिकतम तापमान ज्यादा रहेगा, जिससे गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। एक-दो स्थानों में भारी वर्षा भी देखने को मिली। आंतरिक और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और महाराष्ट्र के एक दो स्थानों में हल्की बारिश देखी गयी। उधर राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री गिर गया था। दक्षिणी गुजरात विशेष रूप से सौराष्ट्र और कच्छ पर दिन का तापमान बढ़ोतरी पर रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। मध्य प्रदेश पर एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका और आस-पास के क्षेत्रों में है। इस प्रणाली से बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख