शेयर मंथन में खोजें

सितंबर में घरेलू हवाई यातायात में 18% की बढ़ोतरी - डीजीसीए

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नयी रिपोर्ट के अनुसार साल दर साल आधार पर सितंबर में घरेलू हवाई यातायात में 18% की बढ़ोतरी हुई है।

यह रिपोर्ट विभिन्न घरेलू एयरलाइनों द्वारा पेश किये गये यातायात डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट के अनुसार सितंबर 2017 में 95.83 लाख की तुलना में 2018 के समान महीने में 113.98 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि उड़ान के समय के मामले में गोएयर (GoAir) सबसे अधिक समयनिष्ठ रही। गोएयर की 90% उड़ानें समय के मुताबिक रही। इस सूची में गोएयर के बाद स्पाइसजेट, इंडिगो और जेट एयरवेज का नाम है।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो 43.2% के साथ इंडिगो पहले, 14.2% के साथ जेट एयरवेज दूसरे और 12% हिस्सेदारी के साथ स्पाइसजेट तीसरे नंबर पर रही। वहीं एयर इंडिया की 11.8% और गोएयर की 8.7% बाजार हिस्सेदारी रही। सितंबर में कुल 113.98 लाख में से 49.20 लाख यात्रियों को इंडिगो और 16.13 लाख यात्रियों को जेट एयरवेज ने सेवा दी। लोड फैक्टर के मामले में 93.2% के साथ स्पाइसजेट पहले और 90.6% के साथ गोएयर दूसरे पायदान पर रही। 84.9% के साथ इस सूची में विस्तारा और जेट एयरवेज दोनों ही तीसरे नंबर पर रहीं। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख