शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली और आस-पास के शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा सकती है।

वहीं दक्षिणी तमिलनाडु, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी कोंकण और गोवा तथा राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। केरल और जम्मू-कश्मीर में भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। साथ ही तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा जायेगा। दूसरी ओर दिल्ली और आस-पास के शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल, उत्तरी-आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गयी। इसके अलावा तेलंगाना, तटीय ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय और पश्चिमी राजस्थान में एक-दो जगह पर हल्की वर्षा हुई। वहीं सम्पूर्ण पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और इसके आस-पास के इलाकों पर बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा पश्चिमी मध्य प्रदेश तक जा रही है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों पर भी बना हुआ है। साथ ही श्रीलंका के पास बंगाल की खाड़ी पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा कोंकण-गोवा से तटीय कर्नाटक तक जा रही है। जबकि एक अन्य ट्रफ विदर्भ से तेलंगाना तक बनी हुई है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!