शेयर मंथन में खोजें

हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और केरल में हल्की बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय तमिलनाडु में मध्यम वर्षा का अनुमान है।

साथ ही एक-दो स्थानों में भारी वर्षा भी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिणी असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय, दक्षिणी हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, केरल और शेष तमिलनाडु में हल्की वर्षा संभव है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क और गर्म मौसम जारी रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी तमिलनाडु तट में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। साथ ही पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। इसके अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों में भी एक-दो स्थानों को हल्की से मध्यम बारिश ने भिगोया। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और गर्म रहा और तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मन्नार की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों पर है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा इसके आस-पास के इलाकों पर है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी असम पर देखा जा सकता है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे जम्मू कश्मीर पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती सिस्टम पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिमी भागों पर अगले 48 घंटों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो जायेगा। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"