शेयर मंथन में खोजें

विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में 92.24 करोड़ डॉलर की गिरावट

19 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 92.24 करोड़ डॉलर घट कर 369.076 अरब डॉलर रह गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स में 5.14 अरब डॉलर की भारी गिरावट आयी थी, जो नवंबर 2011 के बाद आयी सबसे बड़ी गिरावट रही। 18 नवंबर 2011 को समाप्त हुए हफ्ते में फोरेक्स में 5.71 अरब डॉलर की गिरावट आयी थी। 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के मुताबिक 19 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार सपाट 20.52 अरब डॉलर पर ही रहा। मगर विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 73 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.46 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.23 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 2.49 अरब डॉलर पर रह गयी। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!