शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में प्रदूषण के बढ़ने की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह पर वर्षा हो सकती है। पूर्वी हवाओं के चलते महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा में तापमान में गिरावट आयेगी। दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मैदानों में प्रदूषण के बढ़ने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तर-तटीय ओडिशा, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा दर्ज की गयी। साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में एक-दो जगह पर भी वर्षा हुई। पश्चिमी और दक्षिणी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट मापी गयी है। बहुत दिनों से गर्मी से बेहाल, गुजरात और राजस्थान में भी कुछ हिस्सों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है। इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय मध्य-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से कल तक एक कम दवाब का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी बंगाल कि खाड़ी और इससे सटे श्रीलंका पर है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की उतरी भागों पर बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और इसके आस-पास के इलाकों पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान और इसके आस-पास के इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"