शेयर मंथन में खोजें

एलपीजी सिंलिंडर के दामों में बढ़ोतरी, सब्सिडी वाले सिंलिंडर के दाम 2.94 रुपये बढ़े

सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दामों में 2.94 रुपये प्रति सिलिंडर की मामूली बढ़ोतरी की गई है।

सब्सिडी वाले सिलिंडर आज आधी रात से 505.34 रुपये में मिलेंगे, जबकि नॉन सब्सिडी वाले सिलिंडर के दामों 60 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गयी है।
एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों वृद्धि और फॉरेन एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव की वजह से की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आज एक बयान जारी करके बताया। नॉन सब्सिडी वाले सिलिंडर आज से दिल्ली में 880 रुपये में मिलेंगे।
जून के बाद से लगातार एलपीजी के दामों में छठीं बार बढ़ोतरी की गई है। सब्सिडी वाले सिंलिंडर के दाम जून के बाद से 14.13 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाये गये हैं।
ब्रेंट क्रूड के दाम अक्टूबर माह में 86 डॉलर प्रति बैरल चार साल की ऊंचाई पर पहुंच गये हैं। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आने से सभी आय़ातित वस्तुयें महंगी हो गयी हैं। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख