शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

वहाँ कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। वहीं रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश की उम्मीद है। दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में हल्की बारिश होगी। यहाँ पर एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा में एक-दो जगह पर हल्की होगी। उत्तर में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यहाँ पर ऊँचे स्थानों पर बर्फबारी की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिणी केरल पर हल्की से मध्यम वर्षा अनुभव की गयी। यहाँ पर एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। वहीं उत्तर तटीय ओडिशा में भी एक-दो जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की गयी। देश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। पिछले दिन तटीय तमिलनाडु और दक्षिणी केरल में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गयी। जबकि गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पूर्वी जम्मू-कश्मी7र पर बना पश्चिमी विक्षोभ अब जल्द ही वापसी कर रहा है। अफगानिस्तान पर बना एक दूसरा विक्षोभ इसकी जगह लेने के लिए तैयार है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के पास, दक्षिण-पश्चिमी बंगाल कि खाड़ी पर है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप से लेकर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं पूर्वी तट पर, एक अन्य ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा एक नया चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक पर देखा जा सकता है। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"