शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय और दक्षिणी-आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है।

साथ ही यहाँ एक-दो जगह पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कोंकण तथा गोवा और दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगह पर हल्की से मध्यम वर्षा की उम्मीद है। तेलंगाना में भी एक-दो जगह पर बारिश से इंकार नहीं किया जा सकता।
वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की वर्षा की संभावना है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम वर्षा का अनुमान है। साथ ही उत्तराखंड में एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह पर बर्फवारी संभव है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों और पश्चिमी-उत्तर प्रदेश की पहाड़ियों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। यहाँ पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गयी। वहीं दक्षिणी केरल, उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई। जम्मू-कश्मीर में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में ही 3 डिग्री की कमी आयी है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उत्तरी पाकिस्तान पर है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और साथ लगे उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर देखा जा सकता है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस क्षेत्र से दक्षिणी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक होते हुए दक्षिणी-मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"