शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, महाराष्ट्र, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

वहीं केरल, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और सिक्किम में एक-दो जगह पर वर्षा हो सकती है। उधर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बहेंगी। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, तमिलनाडु, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, महाराष्ट्र और सिक्किम में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक-दो जगह पर हल्की वर्षा हुई। उत्तर-पूर्व और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में तीन से पाँच डिग्री की गिरावट आयी है। साथ ही दिल्ली- एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर बढ़ गया है। एक ट्रफ रेखा उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र से तटीय कर्नाटक तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और आस-पास के मध्य-दक्षिणी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा लक्षद्वीप से दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख