शेयर मंथन में खोजें

मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को ईडी ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मेहुल चोकसी के सहयोगी दीपक कुलकर्णी को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।

वह हांगकांग से कोलकाता पहुंचा था, तभी ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कुलकर्णी हांगकांग में चोकसी की डमी फर्म का निदेशक था। ईडी और सीबीआई ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। कुलकर्णी को मनी लॉन्ड्रिंग के कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा और मुंबई ले जाने के लिए ईडी उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा।
ईडी ने ये गिरफ्तारी दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी प्रकरण में जांच के तहत धनशोधन से जुड़े एक मामले में की है। (शेयर मंथन, 06 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख