शेयर मंथन में खोजें

पूर्वोत्तर और उत्तरी मैदानी राज्यों में एक-दो स्थानों पर रह सकता है मध्यम कोहरा - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत और जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में एक-दो स्थानों पर मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। देश के बाकी सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में कुछ और कमी देखने को मिलेगी।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दक्षिणी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी है। दक्षिणी केरल में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा देखने को मिली। इसके अलावा तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के शहरों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों और पूर्वोत्तर भारत के भागों में एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
अरब सागर पर कोमोरिन क्षेत्र के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा दक्षिणी-तटीय आंध्र प्रदेश तक बनी हुई है। दक्षिणी असम और इससे सटे भागों के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती क्षेत्र विकसित हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आस-पास के भागों के ऊपर भी बना हुआ है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"