शेयर मंथन में खोजें

पूर्वी भारत में मौसम रहेगा शुष्क - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएँ चलेंगी। साथ ही वहाँ भारी भी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी प्रायद्वीप पर बारिश में कमी आयेगी। दक्षिणी तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश तट में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में रात के तापमान में कमी आने का अनुमान है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा और तापमान में कमी दर्ज की जायेगी। पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहेगा।
उधर अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में वर्षा और बर्फबारी से इंकार नहीं किया जा सकता। पंजाब में आसमान में बादल छाये रहेंगे।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाएँ चलीं और साथ ही वहाँ भारी वर्षा भी दर्ज की गयी। दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और उत्तरी तथा पश्चिमी तमिलनाडु में एक-दो जगहों पर भी बारिश हुई। देश के बाकी सभी इलाकों में शुष्क मौसम जारी रहा। गंगीय मैदानों में धुंद और कोहरा बना रहा। तेलंगाना सहित देश के मध्य भागों में रात के तापमान में कमी आयी। इसके अलावा पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत में प्रदूषण उच्च स्तर पर बना हुआ है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
उत्तरी अंडमान सागर पर बना गहरा निम्न दवाब का क्षेत्र पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ते हुए अब दक्षिण-पूर्व और साथ लगी मध्य-दक्षिणी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। यह सिस्टम अगले 12 घंटों में अधिक चिन्हित हो जायेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। कोमोरिन और साथ लगे श्रीलंका पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब एक निम्न दबाव क्षेत्र के रूप में बदल गया है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप और साथ लगे इलाकों पर है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और साथ लगे उत्तर-पूर्वी राज्यों पर बना हुआ है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"