शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बना रहेगा गंभीर - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

साथ ही यहाँ पर कुछ हिस्सों में बर्फवारी भी हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी एक-दो हिस्सों में बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और दक्षिण-तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर मध्यम से भारी वर्षा होगी। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गंभीर ही बना रहेगा।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के अधिकतम हिस्सों में सूखा बना रहा। हालाँकि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा दर्ज की गयी। उत्तर-पश्चिमी मैदानों और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमानों में हल्की वृद्धि आयी है। साथ ही महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अभी भी बेहद गंभीर बना हुआ है।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवात गज अभी मध्य-पश्चिम और साथ लगी पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। आज सुबह 5:30 पर यह 13.4 एन अक्षांश और 87.1 ई देशांतर पर था। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और साथ लगे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर है। एक दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र असम के पश्चिमी हिस्सों में देखा जा सकता है। एक प्रतिचक्रवात दक्षिणी राजस्थान और साथ लगे गुजरात क्षेत्र पर मौजूद है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र लक्षद्वीप क्षेत्र पर मौजूद है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"