शेयर मंथन में खोजें

रेलवे 2000 पुराने कोच में करेगा सुधार, लागत आयेगी 600 करोड़

भारतीय रेल इस साल लगभग 2,000 पुराने रेलवे कोच क 600 करोड़ रुपये की लागत से सुधारने जा रहे हैं।

यात्रियों के लिए बेहतर अनुभव कराने के प्रयास में रेलवे ने 2,000 ट्रेन कोच अपग्रेड करने की योजना बनायी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अपग्रेड में ट्रे-टेबल, प्रत्येक सीट पर चार्जिंग पॉइंट, बेहतर सीट कवर, शौचालयों में नये नल और पंखे आदि शामिल होंगे।
रेलवे अगले कुछ वर्षों में करीब 60,000 कोचों को फिर से बदलने की योजना बना रहा है। रेलवे में 8000 से ज्यादा कोच 20 साल से भी पुराने हैं। रेलवे उन पर पैसे नहीं खर्च करेगा, जो कोच 25 साल से अधिक पुराने हैं उनमें सुधार नहीं किया जायेगा। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख