शेयर मंथन में खोजें

उत्तरी पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश संभव - स्काईमेट (Skymet)

मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की उम्मीद है।

पंजाब के उत्तरी हिस्सों, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश संभव है। इसके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु के साथ-साथ अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा हुई। वास्तव में इन राज्यों के उच्च स्तरों पर बर्फबारी भी हुई। उत्तर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई। वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश जारी रही। बाकी जगहों पर मौसम शुष्क रहा।
देश भर में बने मौसमी सिस्टम
चक्रवात गज अक्षांश 13.0˚N और देशांतर के करीब 85.1˚E चेन्नई के पूर्व में 540 किमी और नागपट्टिनम के 640 पूर्वोत्तर के पास स्थित है। जम्मू-कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम राजस्थान पर स्थित है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में निचले स्तर पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश पर एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!