शेयर मंथन में खोजें

तमिलनाडु में आज दोपहर तक पहुँचेगा तूफान 'गाजा', अलर्ट पर नौसेना

तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवात 'गाजा' आज दोपहर तक दस्‍तक दे सकता है।

इस दौरान तेज हवाएँ चलने और भारी बारिश का भी अनुमान है।
इस चक्रवाती तूफान के कारण व्‍यापक नुकसान की आशंका के मद्देनजर पहले से ही तैयारियां की गयी हैं। जगह-जगह जहां राहत शिविर व लोगों के खाने-पीने की व्‍यवस्‍था की गयी है, वहीं राष्‍ट्रीय व राज्‍य आपदा राहत बलों को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। नौसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है।
चक्रवाती तूफान गाजा तमिलनाडु के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के तटों की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए नौसेना बुधवार से ही हाई अलर्ट पर है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख